हामिद अंसारी दूसरी बार उपराष्ट्रपति चुने गए

हामिद अंसारी दूसरी बार उपराष्ट्रपति चुने गए

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के उम्मीदवार हामिद अंसारी ने उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत दर्ज की है। उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार जसवंत सिंह को 152 वोटों से हराया। राजनैतिक समीकरणों के अऩुकूल होने के कारण श्री अंसारी के उपराष्ट्रपति चुने जाने की पहले ही पूरी उम्मीद थी। इस चुनाव के लिए आज ही मतदान हुआ था।

हामिद अंसारी को 490 वोट मिले। वे लगातार दूसरी बार उपराष्ट्रपति बने हैं। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता और राजग उम्मीदवार जसवंत सिंह को हराया जिन्हें सिर्फ 238 वोट ही मिले। इससे पहले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की ओर से राष्ट्रपति पद के चुनाव में प्रत्याशी बनाए गए प्रणव मुखर्जी को भी भारी जीत मिली थी।

शुरुआती मतदाताओं में कांग्रेस की प्रिया दत्त, अभिषेक मनु सिंघवी और केन्द्रीय मंत्री वी नारायणसामी प्रमुख थे। मतदान शुरू होने के कुछ ही देर बाद प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी मतदान करने के लिए एक साथ पहुंचे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने भी मतदान किया। देश के 14वें उपराष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए मतदान शाम पांच बजे तक चला।


Contact

REYANSH VYAS

Press & head Office –
‘SANTOSH VIHAR”
Chopasani village near resort marugarh
Jodhpur Rajasthan INDIA 342008



918502994431
919079218224



News

This section is empty.


Poll

क्या 'गहलोत' सरकार बचा लेंगे ?

हा
96%
2,108

नहीं
2%
49

मालूम नहीं
2%
42

Total votes: 2199


News

बिहार चुनाव - चार सीटों पर सिमट गई कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी की तरह है,

27/11/2010 18:11
 देश के ज्यादातर लोग बिहार में नीतीश कुमार के फिर से चुने जाने की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन चुनावी नतीजे ने ज्यादातर राजनीतिक पर्यवेक्षकों को भी चकरा दिया, क्योंकि उनमें से ज्यादातर लोगों ने जद (यू)-भाजपा गठबंधन की इतनी बड़ी जीत का अंदाजा नहीं लगाया था। बल्कि नतीजा आने के बाद अपनी पहली प्रेस कांफ्रेंस में खुद नीतीश कुमार ने भी ऐसी भारी जीत पर सुखद आश्चर्य जताया। उल्लेखनीय है कि हाल के दशकों में उत्तर भारत में किसी भी राजनीतिक गठबंधन की यह सबसे बड़ी और शानदार जीत है। नीतीश कुमार के सुशासन और...

—————

All articles

—————


© 2011All rights reserved for Dwarkeshvyas