कृष्णा कल आएंगे आस्ट्रेलिया, परमाणु ईंधन आपूर्ति पर कर सकते हैं चर्चा

कृष्णा कल आएंगे आस्ट्रेलिया, परमाणु ईंधन आपूर्ति पर कर सकते हैं चर्चा

 मेलबर्न, 18 जनवरी :भाषा: विदेशी मामलों के मंत्री एस एम कृष्णा आस्टेलिया की तीन दिन की यात्रा पर कल यहां पहुंच रहे हैं। इस दौरान उनकी आस्ट्रेलियायी विदेश मंत्री केविन रड के साथ नियमित द्विपक्षीय वार्ताओं के तीसरे दौर की बैठक में भाग लेंगे।


इस बैठक में दोनों देशों के बीच आपसी, क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के विषयों पर होगी। दोनों पक्ष क्षेत्रीय सुरक्षा और जी20 जैसे बहुपक्षीय आर्थिक समूहों से जुड़े विषयों पर भी चर्चा कर सकते हैं।

कृष्णा की यात्रा से दोनों देशोें की सरकारों की ओर से द्विपक्षीय रिश्तों को और प्रगाढ तथा गहन बनाने के लगातार प्रयास का हिस्सा है। दोनों देश आपस में उच्चस्तरीय वार्ताओं को प्रोत्साहित कर रहे हैं ।

यहां यह भी अटकलें है कि कृष्णा आस्ट्रेलिया से भारत को यूरेनियम की अपूर्ति का मुद्दा भी छेड़ सकते हैं और वे प्रस्तावित द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौते :एफटीए: पर भी चर्चा कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि दोनों देश एफटीए के प्रस्ताव की व्यावहारिकता संबंधी रपट स्वीकार करने पर सहमत हो चुके हैं।

अस्ट्रेलिया जलवायु परिवर्तन और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार जैसे महत्वपूर्ण विषयों से जुड़े अंर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत की भूमिका के महत्व को स्वीकार करता रहा है।

वार्ताओं का पिछला दौर 2009 में भारत में हुआ था।

कृष्णा इस यात्रा में यहां भारतीय मीडिया के लोगों से मिलेंगे। वह भारतीय जन समुदाय द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में भी शामिल होंगे। विदेश मंत्री विक्टोरिया प्रांत के नए प्रधानमंत्री :मुख्यमंत्री: टेड बेल्लूई से भी मिलेंगे।


© 2011All rights reserved for Dwarkeshvyas