अभिषेक के जन्मदिन के मौके पर न्यूजीलैंड पहुचेंगी ऎश्वर्या

अभिषेक के जन्मदिन के मौके पर न्यूजीलैंड पहुचेंगी ऎश्वर्या

 

अभिषेक के जन्मदिन के मौके पर न्यूजीलैंड पहुचेंगी ऎश्वर्या

मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन इस समय न्यूजीलैंड में अब्बास मस्तान की फिल्म "प्लेयर्स" की शूटिंग में व्यस्त हैं लेकिन मशहूर अदाकारा ऎश्वर्या राय पति अभिषेक के जन्मदिन के मौके पर उने सेट पर पहुंचकर चौंकाने की योजना बना रही हैं।
सूत्रों के मुताबिक अभिषेक के दोस्त और ऎश्वर्या राय अपने अभिषेक को 35वें जन्मदिन के मौके पर वहां अचानक पहुंचकर उन्हें चौकाने की योजना बना रही हैं। सूत्रों ने कहा कि अभिषेक के दोस्त और ऎश्वर्या ने पूरे दिन अभिषेक के साथ मस्ती करने की योजना बनाई है। न्यूजीलैंड में एक स्पोर्टस कार्यक्रम में अभिषेक के साथ दोस्तों के भी शामिल होने की संभावना है। सूत्र ने बताया, ""अभिषेक के दोस्तों ने न्यूजीलैंड जाने का मन बनाया है जहां वह फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। अब्बास मस्तान ने उन्हें जन्मदिन मनाने के लिए थो़डा समय देने का फैसला किया है।


© 2011All rights reserved for Dwarkeshvyas